जम्मू के बाहरी इलाके में संदिग्ध ड्रोन मिला

0
120

जम्मू, जम्मू कश्मीर में जम्मू के बाहरी पौनी चक इलाके में प्लॉट से एक संदिग्ध ड्रोन मिला है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ADVT

उन्होंने कहा कि प्लॉट के मालक ने गुरुवार देर रात को पुलिस को सूचना दी कि उसके प्लॉट में ड्रॉन जैसी संदिग्ध वस्तु दिखाई दे रही है। जिसके बाद पौनी चक पुलिस का दल मौके पर पहुंचा।

पुलिस ने संदिग्ध वस्तु के बारे में पुष्टि करते हुए कहा, “हमें संदिग्ध उपकरण के बारे में सूचित किया गया है और हमने मौके पर पहुंच कर इसे अपने कब्जे में ले लिया है।”

उन्होंने कहा कि यह ड्रोन जैसा दिखाई दे रहा है लेकिन हम इसके बारे में पूरी जानकारी हासिल करने के बाद ही इसकी पुष्टि की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here