ऑफ़ स्क्रीन जोड़ी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का इंतजार पूरा होने के करीब है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों इस आने वाले अप्रैल में शादी करने वाले हैं। ख़बरों की माने तो इस बारे में अभी शादी की डेट फाइनल नहीं हुई है, इस सवाल के जवाब से रणबीर ने खुद पर्दा हटाया है।
शर्माजी नमकीन के प्रमोशन के दौरान रणबीर को आलिया के साथ अपनी शादी की तारीख का खुलासा करने के लिए कहा गया था। इसपर रणबीर ने जल्द ही शादी करने का संकेत दिया है। एक इंटरव्यू में रणबीर ने जल्द ही शादी की बात कुबूली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया और रणबीर अप्रैल 2022 में शादी कर सकते हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म शमशेरा में वह संजय दत्त के साथ दिखाई देंगे। यह फिल्म 22 जुलाई, 2022 को रिलीज़ हो रही है। इसके अलावा अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट के साथ दिखाई देंगे। फिल्म 9 सितंबर 2022 को रिलीज होगी।


















