जैसे ही शिवराज बोले मध्य प्रदेश की सड़कें अमेरिका से अच्छी, महिला ने दिया ऐसा रिएक्शन

0
286
शिवराज के पीछे बैठी महिला उनकी बात सुन हैरान हो कर देखने लगी.

अमेरिका में जब शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश की सड़कों को अमेरिका से भी बेहतर बताया तो उनके अधिकारी भी हंसी नहीं रोक पाए. सोशल मीडिया पर शिवराज की प्रेस कांफ्रेंस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अधिकारी के चेहरे के एक्सप्रेशन यह बता रहे हैं कि शिवराज क्या बोल गए.

ADVT

दरअसल, हुआ यूं कि शिवराज अमेरिका में मध्य प्रदेश के विकास का गुणगान कर रहे थे. वे यह बता रहे थे कि किसी भी देश और राज्य की तरक्की के लिए इन्फ्रास्ट्रकचर बेहद जरुरी है

इस बीच शिवराज ने कहा कि अमेरिका से अच्छी सड़कें मध्य प्रदेश में है तो पीछे बैठी अधिकारी पहले तो हैरान हो गई और सीएम की इस बात पर हंसी नहीं रोक पाई. शिवराज के इस बयान पर ट्विटर पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.

मालूम हो कि सीएम शिवराज सिंह चौहान अमेरिका के दौरे पर है. मंगलवार को उन्होंने वॉशिंगटन डीसी में रसेल सीनेट हॉल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय फोरम को संबोधित किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here