जॉर्जिया में सिंगल इंजन विमान दुर्घटनाग्रस्त , चार की मौत

0
140

वाशिंगटन अमेरिकी अधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल तालिबान के वरिष्ठ प्रतिनिधियों से बातचीत के सप्ताहांत में कतर की राजधानी दोहा की यात्रा करेगा।

ADVT

विदेश विभाग के प्रवक्ता ने संवाददाताओं से कहा कि यह बैठक अमेरिका के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर तालिबान के साथ व्यावहारिक जुड़ाव की निरंतरता है। बैठक की प्रमुख प्राथमिकताओं में अमेरिका और अन्य विदेशी नागरिकों और अफगानों के अफगानिस्तान से निरंतर सुरक्षित निकासी और मेरिका अथवा उसके सहयोगियों की सुरक्षा के लिए ख़तरा पैदा करने के लिए अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल न होने देना है।

उन्होंने कहा कि बैठक में अमेरिकी अधिकारी तालिबान पर महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों का सम्मान करने, एक समावेशी सरकार बनाने और मानवीय एजेंसियों को जरूरत के क्षेत्रों में मुफ्त पहुंच की अनुमति देने के लिए दबाव डालेंगे।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में संघीय खुफिया ब्यूरो , विदेश विभाग और अमेरिकी अंतराष्ट्रीय विकास एजेंसी के अधिकारी शामिल होंगे।

अगस्त के अंत में अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद से यह अमेरिका और तालिबान के बीच पहली व्यक्तिगत बैठक होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here