जो रूट ने हासिल किया एक और बड़ा मुकाम;

0
128

जो रूट 7 या उससे ज्यादा टीमों के खिलाफ 1000 या उससे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। वह अब सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और एलिएस्टर कुक के साथ स्पेशल क्लब में शामिल हो गए हैं।

ADVT

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट (Joe Root) न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 11 रन बनाकर आउट हो गए। वह टेस्ट क्रिकेट में अपने 10 हजार रन पूरे करने से अब केवल 100 रन दूर हैं। हालांकि अपनी इस छोटी सी के बावजूद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। रूट साथ ही अब सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और एलेस्टेयर कुक जैसे दिग्गजों के साथ स्पेशल क्लब में शामिल हो गए। उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ पहली पारी में 15 गेंदों का सामना करने के बाद दो चौके लगाए। टेस्ट क्रिकेट में 100 रन पूरा करते ही रूट पूर्व कप्तान एलेस्टेयर कुक के बाद 10000 रन बनाने वाले इंग्लैंड के दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पूरे किए 1000 रन

न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 रन बनाने के साथ ही रूट ने कीवी टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 14 टेस्ट मैचों की 25वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया। रूट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक 40.12 की औसत से 1003 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 5 अर्धशतक जड़े हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका सर्वाधिक स्कोर 226 रन का है।

7 टीमों के खिलाफ 1000 और उससे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी

जो रूट ने इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। वह 7 या उससे ज्यादा टीमों के खिलाफ 1000 या उससे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। रूट इस मामले में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और एलिएस्टर कुक जैसे दिग्गजों के साथ स्पेशल क्लब में शामिल हो गए हैं। रूट ने ये उपलब्धि पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और भारत के खिलाफ हासिल की है। वे ऐसा करने इंग्लैंड के दूसरे बल्लेबाज हैं।

10 हजारी बनने से 100 रन दूर

31 साल के रूट टेस्ट क्रिकेट में 10000 रन पूरा करने से केवल अब 100 रन दूर हैं। उन्होंने 118 टेस्ट की 217 पारियों में 9900 रन बनाए हैं। रूट अब इंग्लैंड की दूसरी पारी या फिर दूसरे तथा तीसरे मैच में ये उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। वो ये स्पेशल उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के 14वें और एलिस्टर कुक के बाद इंग्लैंड के दूसरे बल्लेबाज होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here