झुग्गियों में लगी भीषण आग : 100 से ज्यादा झोपड़ियां जलीं

0
254

रिपोर्ट व फोटो – रिशु सिंह

ADVT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लखनऊ के इंदिरानगर के मानस सिटी से लगे हुए सुग्गामऊ इलाके की झुग्गी झोपड़ियों में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते 100 से ज्यादा झोपड़ियां उसकी चपेट में आ गई। आग लगने की खबर मिलते ही दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की आधा दर्ज़न गाड़ियों ने कड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पाया।
आग की चपेट में आने से 70 से अधिक झोपड़ियां और उसमे रखा लोगों का सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने के दौरान दमकल कर्मी आग बुझाने में और स्थानीय पुलिस बचाव काम में जुटी रही। आग कैसे लगी इसकी जानकरी फिलहाल नहीं हो सकी। वहीं इस आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here