टिकैत ने सरकार पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया

0
128

नयी दिल्ली  किसान नेता राकेश टिकैत ने सरकार पर किसानों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि जरूरत हुयी तो दस साल तक किसान आन्दोलन चलाया जायेगा ।

ADVT

श्री टिकैत ने किसानों के भारत बंद को आन्दोलन का हिस्सा बताते हुए कहा कि तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर दस माह से राष्ट्रीय राजधानी के बाहरी हिस्सों में किसानों का धरना प्रदर्शन चल रहा है और सरकार की हठधर्मिता जारी रही तो यह आन्दोलन दस साल तक चलाया जा सकता है । उन्होंने कहा कि सड़को को सील नहीं किया गया है बल्कि आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया है। दूध और फल सब्जियों की आपूर्ति तथा परीक्षा देने वाले छात्रों और बीमार लोगों को बंद से मुक्त रखा गया है ।

उन्होंने कहा कि सरकार तीन कृषि कानूनों को वापस नहीं ले रही है और किसानों से बातचीत करना चाहती है । क्या वह किसानों को मूर्ख समझती है । उन्होंने कहा कि आज लोगों को घरों में रहकर भारत बंद का समर्थन करना चाहिये और जरूरत हो तो चार बजे के बाद घरों से निकलना चाहिये । ऐसा नहीं करने पर वे जाम में फसंगे । उन्होंने दुकानदारों से भी अपनी दुकाने चार बजे तक बंद रखने की अपील की।

किसान नेता ने कहा कि उनका आन्दोलन शांतिपूर्ण है और वे लोकतांत्रिक ढंग से अपनी मांगों को उठा रहे हैं । इसबीच प्रमुख विपक्षी दलों ने किसानों के भारत बंद का समर्थन किया है ।

उधर, केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने भी किसान संगठनों से आन्दोलन का रास्ता छोड़कर बातचीत करने का अनुरोध किया है । उन्होंने कहा कि किसान संगठन जो भी सुझाव देंगे, उस पर खुले मन से विचार किया जायेगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here