ट्यूब ट्रेन में ब्लास्ट

0
346

यहां पार्सन्स ग्रीन अंडरग्राउंड स्टेशन पर शुक्रवार को ट्यूब ट्रेन में ब्लास्ट हो गया। ISIS ने हमले की जिम्मेदारी ली है। इस आतंकी संगठन की न्यूज एजेंसी अमाक के मुताबिक- “लंदन मेट्रो में किए गए धमाके को हमारे ही दस्ते ने अंजाम दिया है। अब तक 29 लोग जख्मी हुए हैं। हमला इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) से किया गया था। ब्रिटेन में साल का ये पांचवा आंतकी हमला है। पीएम थेरेसा मे ने कहा कि हमले का मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को नुकसान पहुंचाना था। सिक्युरिटी फोर्सेस ने लंदन में थ्रेट लेवल बढ़ा दिया है।

ADVT

Q. कब और कहां हुआ ब्लास्ट?
– धमाका सुबह 8.21 बजे पार्सन्स ग्रीन स्टेशन पर ट्यूब ट्रेन में हुआ। यह स्टेशन लंदन के साउथवेस्ट इलाके में है। ब्रिटिश अखबार ‘द टेलिग्राफ’ के मुताबिक- घटना के वक्त स्टेशन पर काफी लोग मौजूद थे। पार्संस ग्रीन स्टेशन पर ज्यादातर ऑफिस आने-जाने वाले लोग पहुंचते हैं।

Q. किस चीज में रखा था एक्सप्लोसिव?
-आईविटनेसेस के मुताबिक, पैसेंजर्स गेट की तरफ बढ़ रहे थे, तभी ब्लास्ट हुआ। कथित एक्सप्लोसिव एक सफेद कंटेनर (डस्टबिन) में रखा गया था। ब्लास्ट के बाद उसमें आग लग गई। डस्टबिन के बाहर कुछ वायर भी दिख रहे थे। ऑयली कैमिकल बाहर बिखरा हुआ भी नजर आया।

Q. कितना नुकसान हुआ?
– 22 लोग जख्मी हुए। इसमें से कई बुरी तरह झुलस गए। ब्लास्ट के बाद लोग ट्रेन से बाहर की तरफ भागे। धक्का-मुक्की हुई। एक चश्मदीद ने बताया कि लोग एक दूसरे पर गिर रहे थे। और धक्का दे रहे थे। इस दौरान भी कई लोगों के हाथ-पैरों में चोट आईंं।

Q. क्या ये आतंकी हमला था?
– मेट्रोपॉलिटन पुलिस लंदन ने एक ट्वीट में कहा- शुरआती जांच के बाद हम ये कह सकते हैं कि ये टेरर अटैक है। पीएम टेरेसा मे भी मामले पर नजर रख रही हैं।

Q. एक डिवाइस को बम स्क्वॉड ने डिफ्यूज किया
-लंदन के न्यूज पेपर ‘द सन’ के मुताबिक, बकेट ब्लास्ट में 20 लोग घायल हुए। पुलिस को एक ऐसे शख्स की तलाश है, जो चाकू लेकर ट्रेन में सवार हुआ था और बाद में भाग निकला। रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि पार्सन्स ग्रीन स्टेशन पर एक दूसरी डिवाइस को बम स्क्वॉड ने डिफ्यूज किया है।

Q. डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?
-लंदन टेरर अटैक पर यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- हारते हुए आतंकियों ने लंदन में हमला किया। इनका मिलकर मुकाबला करना होगा। इंटरनेट का इस्तेमाल आतंकियों की भर्ती के लिए हो रहा है। इसे बंद करना होगा।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here