उत्तर भारत के हिमाचल प्रदेश वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक़ चंबा, स्पीति, कुल्लू और शिमला जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर भारी बर्फ़बारी का अंदेशा है। आज सुबह दिल्ली में गरज के साथ बारिश हुई है। इससे लोगों को कपकपाती ठंड का सामना करना पड़ा है।
हिमाचल प्रदेश में आईएमडी क्षेत्रीय कार्यालय से जारी सूचना में बताया गया है – “बर्फबारी की अवधि पिछले वर्षों की तुलना में अधिक लंबी थी। आने वाले (अगले) 48 घंटे भारी बर्फबारी के साथ बेहद ठंडे होंगे।”
उत्तर भारत के कई हिस्से अभी भी कोल्ड वेव की चपेट। लेकिन पिछले कुछ दिनों में तापमान में मामूली वृद्धि हुई है।आईएमडी ने सोमवार को अपने पूर्वानुमान में कहा था कि देश के अधिकांश हिस्सों में फरवरी में सामान्य से कम तापमान का अनुभव होगा, जबकि पंजाब और हरियाणा में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।
फरवरी के लिए दिए गए मौसम विभाग के रुझान में कहा गया है – “प्रायद्वीपीय भारत के पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी तटीय क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।” बयान में कहा गया है कि कमजोर ला नीना की स्थिति इस समय भूमध्यरेखीय प्रशांत क्षेत्र में व्याप्त है। ला नीना मौसम की घटना कठोर सर्दियों की स्थिति से जुड़ी है।


















