डिवाइडर से टकराकर पलटी टमाटर लदी पिकअप

0
326

रिपोर्ट व फोटो – रिशु सिंह
लखनऊ। राजधानी के मड़ियांव थाना क्षेत्र में देर रात एक सड़क हादसा हो गया जिसमें सीतापुर रोड के पुरनिया पुल के पास देर रात बाराबंकी से आ रही टमाटर लदी पिकअप पुल के डिवाइडर से टकराकर पलट गई ।
वहीं बताया जा रहा है कि गाड़ी में तीन लोग सवार थे जो घायल हो गए हैं । वहीं पिकअप में लदे टमाटर सड़क पर बिखर जाने से बर्बाद हो गए ।
वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ड्राइवर ने उन्हें बताया है कि उसे नींद आ गई थी और जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई ।
वहीं उन्होंने ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी कोई मदद नहीं की और यह भी कहा कि यह सब यहां से जल्दी हटाओ । उसके बाद स्थानीय लोगों ने टमाटर हटाने में उसकी मदद की और पुलिस वहां से चलती बनी फिलहाल पुलिस से कोई बात नहीं हो पाई है।

ADVT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here