तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी

0
135

नई दिल्ली, देश की तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। जिन लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं उनमें यूपी की दो सीटें आजमगढ़ और रामपुर भी शामिल है। इसके अलावा पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है। वहीं, चार राज्यों की सात अलग-अलग विधासभा सीटों पर भी उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। 26 जून को उपचुनाव के नतीजे आएंगे।

ADVT

 इनमें यूपी की आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटें  हैं। ये दोनों सीटें प्रदेश के सपा के सांसदों अखिलेश यादव और आजम खां के विधानसभा के लिए निर्वाचित होने के कारण लोकसभा से इस्तीफा देने की वजह से खाली हुई हैं। आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा क्षेत्र सपा के मजबूत गढ़ माने जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here