तीसरे दिन दाखिल हुए 34 नामांकन

0
516

नगर निगम चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन सोमवार को कुल 35 वार्डों में से 33 प्रत्याशियों ने 34 नामांकन दाखिल किए। इस प्रकार निगम चुनावों के लिए अब तक कुल 35 नामांकन दाखिल किए जा चुके हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक उम्मीदवार 13 सितंबर तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

ADVT

गुरुग्राम नगर निगम चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी प्रदीप दहिया ने बताया कि नामांकन के तीसरे दिन 33 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। सबसे अधिक नामांकन वार्ड नं-34 से 5 प्रत्याशियों द्वारा दाखिल किए गए। इसके अलावा, वार्ड नंबर-4, 8, 10 और 28 से चार-चार प्रत्याशियों द्वारा, वार्ड नंबर-20 से 3 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। वार्ड नंबर-7 व 13 से दो-दो प्रत्याशियों ने व वार्ड नंबर-6, 9, 11, 19, 24 और 35 से एक-एक प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर-28 से राम बाबू शर्मा व राम बाबू के नाम से एक ही प्रत्याशी ने दो नामांकन पत्र भरे हैं।

13 सितंबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। नामांकन भरने का समय प्रात: 11.00 बजे से सांय 3.00 बजे तक है। इसी प्रकार, 14 सितंबर की सुबह 11:30 बजे से रिटर्निंग अधिकारी द्वारा प्राप्त नामांकन पत्रों की छटनी की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार अपना नामांकन 15 सितंबर को 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक वापस ले सकता है। दहिया ने बताया कि 15 सितंबर को ही दोपहर 3 बजे के बाद चुनाव मैदान में बचे उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नगर निगम चुनावों के लिए 10 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। जिनमें वार्ड नंबर-2, 5,9,16,22,26,27,32,33 और 35 शामिल हैं। इसी प्रकार 6 वार्ड अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं, जिनमें वार्ड नंबर-1 , 7 , 11, 17, 21 और 25 शामिल हैं। वार्ड नंबर-1 और 7 अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वार्ड नंबर-24 व 31 पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। गुरुग्राम नगर निगम का मेयर पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here