दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ हुई शनिवार की सुबह, येलो अलर्ट जारी

0
127

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। दिल्ली एनसीआर में शनिवार की सुबह बारिश की ठंडी बूंदों ने की। मौसम विभाग ने इस बारे में शुक्रवार देर रात अपडेट जारी कर दिया था।  इसके पहले जारी पूर्वानुमान में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएंं चलने व बारिश की संभावना जताई गई थी। विभाग के अनुसार आज  अधिकतम तापमान 16 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। IMD की मानें तो बारिश खत्म होने के बाद तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी और यह लुढ़ककर  सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग की ओर से एक नए पश्चिमी विक्षोभ की चेतावनी जारी की गई है जो पूरे उत्तर भारत पर अपना असर दिखाएगा। पहले ही IMD ने बता दिया था कि इस विक्षोभ के कारण आज और रविवार को दिल्ली में तेज बारिश की संभावना है और विभाग ने 22 जनवरी के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।मौसम विभाग के मुताबिक रविवार तक उत्तर भारत के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। उनके अनुसार दो दिनों तक राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, उत्तर प्रदेश में सुबह और शाम घना कोहरा छाया रह सकता है।बता दें कि जनवरी महीने में अमूमन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता है। इस साल भी विभोक्ष के कारण बारिश का अनुमान है। बीते दिन भी थोड़ी बारिश पंजाब के पठानकोट , हरियाणा , दिल्ली आदि में हुई है। IMD का कहना है कि उत्तर भारत के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। दो दिनों तक राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, उत्तर प्रदेश में सुबह और शाम घना कोहरा छाया रह सकता है

ADVT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here