दिल्ली क्रिकेट जगत के ‘गुरू द्रोण’ तारक सिन्हा का कैंसर से निधन

0
193

नयी दिल्ली, 6 नवंबर : मशहूर कोच तारक सिन्हा का लंबी बीमारी के बाद शनिवार की सुबह निधन हो गया। तारक सिन्हा 71 वर्ष के थे। देश के कई प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को तलाशने वाले सोनेट क्लब की स्थापना तारक सिन्हा ने ही की थी। उन्होंने भारतीय क्रिकेट को कई अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेटर दिए हैं।

ADVT

सिन्हा अविवाहित थे और परिवार में उनकी एक बहन के अलावा सैकड़ों छात्र हैं। क्लब ने एक बयान में खबर दी‘‘ भारी मन से यह सूचना देनी है कि दो महीने से कैंसर से लड़ रहे सोनेट क्लब के संस्थापक श्री तारक सिन्हा का शनिवार को तड़के तीन बजे निधन हो गया।’’

अपने छात्रों के बीच ‘उस्ताद जी’ के नाम से मशहूर सिन्हा जमीनी स्तर के क्रिकेट कोच नहीं थे। पांच दशक से वे कोरी प्रतिभाओं को तलाश कर, उनके हुनर को निखारकर क्लब के जरिये खेलने के लिये मंच देते रहे।

ऋषभ पंत जैसों को कोचिंग देने वाले उनके सहायक देवेंदर शर्मा भी उनके साथ थे। उनके शुरूआती छात्रों में दिल्ली क्रिकेट के दिग्गज सुरिंदर खन्ना, मनोज प्रभाकर, दिवंगत रमन लांबा, अजय शर्मा, अतुल वासन, संजीव शर्मा शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here