देश में अब तक कोविड के लगे इतने करोड़ टीके

0
112
Healthcare cure concept with a hand in blue medical gloves holding Coronavirus, Covid 19 virus, vaccine vial

नयी दिल्ली, देशभर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 184.52 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं।

ADVT

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक देश में 184 करोड़ 52 लाख 44 हजार 856 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के एक हजार 260 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश के विभिन्न अस्पतालों में उचार करवा रहे कोरोना रोगियों की संख्या 13 हजार 445 रह गयी है।

यह संक्रमित मामलों का 0.03 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.24 प्रतिशत हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में एक हजार 404 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 24 लाख 92 हजार 326 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने वालों की दर 98.76 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में पांच लाख 28 हजार 21 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल

79 करोड़ दो लाख 98 हजार 979 कोविड परीक्षण किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here