देश में कोविड के 164.44 करोड़ टीके लगे

0
137

नयी दिल्ली,  पिछले 24 घंटे में देश भर में 57 लाख से अधिक कोविड टीके लगाये गये है, जिसके साथ ही कुल टीकाकरण 164.44 करोड़ से अधिक हो गया है।

ADVT

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 57 लाख 35 हजार 692 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 164 करोड़ 44 लाख 73 हजार 216 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के दो लाख 51 हजार 209 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 21 लाख पांच हजार 611 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 5.18 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 15.18 प्रतिशत हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में तीन लाख 47 हजार 443 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 80 लाख 24 हजार 771 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 93.60 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में 15 लाख 82 हजार 307 कोविड परीक्षण किए गये हैं, जिसके साथ ही कुल कोविड परीक्षणों की संख्या 72 करोड़ 37 लाख 48 हजार 555 हो गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here