देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से केवल एक व्यक्ति की मौत

0
138

नयी दिल्ली, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हुई है और इसी के साथ मरने वालों की कुल संख्या पांच लाख 21 हजार 737 हो गयी है। इसी के साथ देश में मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है।

ADVT

इस दौरान 1,007 नये मामले सामने आये हैं, जिन्हें शामिल करते हुए कुल मामलों की संख्या चार करोड़ 30 लाख 39 हजार 23 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 186 करोड़ 22 लाख 76 हजार 304 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

देश में कोरोना सक्रिय रोगियों की संख्या 11 हजार 58 है। इसमें बुधवार के मुकाबले 188 की वृद्धि दर्ज की गयी है। देश में सक्रिय मामलों की दर 0.03 प्रतिशत है। इसी अवधि में 818 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 25 लाख छह हजार 228 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है।

देश में पिछले 24 घंटे में चार लाख 34 हजार 877 कोविड परीक्षण किये गये हैं। देश में अब तक कुल 79 करोड़ 53 लाख 89 हजार 402 कोविड परीक्षण किये गये हैं।

केरल में पिछले 24 घंटे में एक भी मामला सामने नहीं आने की वजह से इसकी संख्या 2982 पर बरकरार है। वहीं, इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या भी 6465037 पर स्थिर है और मृतकों का आंकड़ा भी 68402 स्थिर है।

कर्नाटक में सक्रिय मामले 30 बढ़कर 1480 हो गये हैं। इस दौरान 62 मरीजों के ठीक होने से इस महामारी से निजात पाने वालों की कुल संख्या 3904639 हो गयी है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 40057 पर स्थिर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here