दो समूहों में झड़प, 19 की मौत

0
395

जकार्ता,  इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत पापुआ में सोरोंग शहर के एक नाइट क्लब में मंगलवार को दो समूहों के बीच झड़प में 19 लोगों की मौत हो गयी।

ADVT

प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता वरिष्ठ आयुक्त एडम एरविंडी ने बताया कि डबल ओ एक्जीक्यूटिव कराओके एंड क्लब में आधी रात को दो समूहों में झड़प शुरू हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और फिर इमारत में आग लगने से पहले तक टकराव जारी रहा।

पुलिस अधिकारी ने मेट्रो टीवी को बताया, “झड़प के बाद इमारत में 18 अन्य शव मिले, जिसके साथ ही मृतकों की संख्या 19 हो गयी।” उन्होंने बताया कि इस घटना में कई अन्य लोग घायल हुए हैं।

टेलीविजन पर प्रसारित तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि नाइट क्लब के बाहर कई कारें जला दी गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here