धान किसानों के साथ अन्याय कर रही है योगी सरकार : प्रियंका

0
152

नयी दिल्ली  कांग्रेस की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश सरकार पर धान उत्पादक किसानों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी फसल नहीं खरीदी जा रही है और उन्हें भारी नुकसान के साथ धान बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है।

ADVT

उन्होंने कहा कि किसानों के साथ न्याय करने की बजाय सरकार उन्हें डरा रही है और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की धमकी दे रही है। उनका कहना था कि न्यूनतम समर्थन मूल्य किसानों का हक है और यह उन्हें मिलना चाहिए

श्रीमती वाड्रा ने कहा “भाजपा सरकार किसानों पर एनएसए लगाएगी, किसानों को धमकाएगी लेकिन, किसानों को एमएसपी नहीं देगी।”

उन्होंने कहा “उत्तर प्रदेश के कई जिलों में किसान 900-1000 रुपए कुंतल का नुकसान उठाकर धान बेचने को मजबूर हैं, जोकि सरासर अन्याय है। एमएसपी किसानों का हक है। कांग्रेस पूरी मजबूती से इस हक के लिए लड़ेगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here