नाटो को जेलेंस्की की वॉर्निंग, रूसी मिसाइलें आपके सदस्य देशों पर भी गिरेंगी

0
117

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। ऐसे में यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादीमीर जेंलेंस्की ने आज सुबह एक वॉर्निंग जारी की। इस वार्निंग में उन्होंने नाटो देशों को आगाह करते हुए उनसे उचित कदम उठाने की मांग की है। साथ ही जेलेंस्की ने यह भी कहाकि अगर नाटो ने समय रहते उचित कदम नहीं उठाया रूस उसके सदस्य देशों को निशाना बनाना शुरू कर देगा।

ADVT

इस बीच ये भी खबर मिली है कि रुस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक दिल दहलाने वाली घटना में अमेरिकी पत्रकार ब्रेंट रेनॉड की रुसी सैनिकों की गोलीबारी में मौत हो गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादीमीर जेलेंस्की ने यह बातें एक वीडियो संदेश में कही हैं। उन्होंने नाटो से यूक्रेन के आसमान में नो फ्लाई जोन घोषित करने की भी गुहार लगाई है। जेलेंस्की का यह बयान रूस के उस हमले के एक दिन बाद जारी किया है, जिसमें रूसी सेना ने पोलिश बॉर्डर के करीब स्थित यूक्रेनी मिलिट्री बेस को निशाना बनाया था।


अपने बयान में जेलेंस्की ने कहा है कि अगर आपने हमारे आसमान बंद नहीं किए तो ज्यादा वक्त नहीं जब रूसी मिसाइलें नाटो क्षेत्र पर गिरनी शुरू हो जाएंगी।


अपने बयान में जेलेंस्की ने कहा है कि अगर आपने हमारे आसमान बंद नहीं किए तो ज्यादा वक्त नहीं जब रूसी मिसाइलें नाटो क्षेत्र पर गिरनी शुरू हो जाएंगी। खारकीव शहर में रुस ने एक बार फिर की गोलाबारी शुरू कर दी है। रुस के हमले से अबतक 500 से अधिक आम नागरिकों के मारे जाने की खबर है।

जेलेंस्की ने अपने वीडियो सन्देश में यह भी बताया है कि उन्होंने पिछले साल भी नाटो को चेतावनी दी थी। तब उन्होंने कहा था कि बिना प्रतिबंधों के रशिया युद्ध शुरू कर सकता है और नॉर्ड स्ट्रीम 2 पाइपलाइन को एक हथियार की तरह प्रयोग कर सकता है। क्षेत्रीय गवर्नर मैक्सिम कोजिट्स्की का कहना है कि रूसी विमानों ने यहां पर करीब 30 रॉकेट दागे। यूक्रेन के रक्षामंत्री ने जानकारी दी है कि रूस ने लीव के नजदीक हमला किया है, ये क्षेत्र शांति और सुरक्षा के लिए काम करने का का अंतर्राष्ट्रीय ठिकाना है। यहां पर कई विदेशी संगठन काम करते हैं। घायलों के बारे में अभी जानकारी जुटाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here