नायडू ने की देशवासियों के सुख, समृद्धि एवं स्वास्थ्य की कामना

0
98

नयी दिल्ली  उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने श्री दुर्गा अष्टमी पर देशवासियों के सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की है।

ADVT

उप राष्ट्रपति सचिवालय ने बुधवार को यहां जारी एक संदेश में बताया कि श्री नायडू ने श्री दुर्गा अष्टमी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा दिव्य शक्ति और ऊर्जा तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।

श्री नायडू ने कहा, “दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व पर, मां दुर्गा से आप सभी देशवासियों के स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना करता हूं। देवी मां नारी की सनातन दिव्यता का साक्षात वंदनीय अवतार हैं। अपने जीवन में उस दिव्यता का आदर करें, यही इस पर्व की सार्थकता है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here