नालियों में मिला 43 किलो सोना और 3 टन चांदी

0
259
स्विट्जरलैंड की नालियों में करोड़ों रूपये के सोने और चांदी धातुओं के सूक्ष्म कण मिले हैं।

ज्यूरिख (एजेंसी)। दुनिया के संपन्न देशों में शुमार स्विट्जरलैंड के नाले भी यहां की संपन्नता को बयां करते हैं। इस देश के नालों में हर साल करोड़ों रुपए का सोना-चांदी बहा दिया जाता है। शोधकर्ताओं ने पिछले साल जलशोधन संयंत्रों से निकली गाद से तीन टन चांदी और 43 किलो सोना खोज निकाला। इसकी कीमत 31 लाख डॉलर (करीब 20 करोड़ रुपए) आंकी गई।

ADVT

 

हालांकि यह जानकारी सामने आने के बाद लोग अपने इलाके की नालियों में इन महंगी धातुओं की खोज में जुटते इससे पहले ही शोधकर्ताओं ने साफ कर दिया कि ये धातुएं सूक्ष्म कणों के रूप में मिली हैं। ये संभवतः घड़ियों, दवा और रासायनिक कंपनियों से निकले हो सकते हैं। ये कंपनियां उत्पादों के निर्माण और प्रक्रिया में इन धातुओं का उपयोग करती हैं।

 

सरकार की ओर से कराए गए इस अध्ययन के प्रमुख शोधकर्ता बेस वेरिएन्स ने कहा, ‘आप ऐसे सनकी पुरुषों और महिलाओं के बारे में अक्सर ही सुनते होंगे जो अपने गहने टॉयलेट में फेंक देते हैं लेकिन हमें दुर्भाग्य से कोई अंगूठी भी नहीं मिली।’ सबसे ज्यादा सोना पश्चिमी स्विस क्षेत्र जुरा से पाया गया। माना जा रहा है कि इसका संबंध घड़ी निर्माता कंपनियों से है। ये कंपनियां महंगी घड़ियों की सजावट में सोने का इस्तेमाल करती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here