नीदरलैंड में संक्रमण के मामले बढ़ने पर लॉकडाउन, जनता ने किया विरोध प्रदर्शन

0
342

नीदरलैंड में संक्रमण के मामले बढ़ने पर कार्यवाहक प्रधानमंत्री मार्क रूट ने शुक्रवार को आंशिक लॉकडाउन की घोषणा की और कहा कि यह कम से कम तीन सप्ताह तक लागू रहेगा

ADVT

सरकारी प्रसारक ‘एनओएस’ ने बताया कि एम्सटर्डर्म से डेढ़ सौ किलोमीटर दूर ल्यूवॉर्डन में सैकड़ों की संख्या में युवा इकट्ठा हुए और उन्होंने लॉकडाउन के विरोध में प्रदर्शन किया। एनओएस ने अपनी खबर में बताया कि बाद में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। मीडिया में आई खबरों में कहा गया कि दक्षिणी शहर ब्रेडा में ‘बार’ तय समय से ज्यादा वक्त तक खुले रहे।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनके लिए लॉकडाउन को स्वीकार करना बहुत मुश्किल है। यह बहुत बुरा है और यह हमारे सामाजिक जीवन को तबाह करता है। देश की लगभग 85 प्रतिशत आबादी का पूर्ण टीकाकरण हो गया है लेकिन बृहस्पतिवार को देश के सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान ने 24 घंटों में 16,364 नए मामले सामने आने की बात कही। देश में संक्रमण के ये अब तक के सर्वाधिक मामले हैं। संक्रमण से 18,600 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं।

कार्यवाहक प्रधानमंत्री मार्क रूट ने कहा कि उनकी सरकार संक्रमण पर कठोर प्रहार करना चाहती है। गौरतलब है कि महाद्वीप के कुछ हिस्सों में संक्रमण की नई लहर शुरू होने के बाद पश्चिमी यूरोप के किसी देश में लगा यह पहला लॉकडाउन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here