नेतन्याहू दौरा: दिल्ली पहुंचे इजरायली PM, प्रोटोकॉल तोड़ पीएम मोदी ने किया स्वागत

0
233

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू आज छह दिन के भारत दौरे पर आ चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रोटोकाल तोड़कर उन्हें रिसिव करने एयरपोर्ट पहुंचे। नेतन्याहू के साथ उनकी पत्नी सारा भी भारत दौरे पर आई हैं। उसके बाद दोनों देशों के प्रधानमंत्री तीनमूर्ति पहुंचे जहां पर आर्मी चीफ जनरल विपिन रावत और विदेश सचिव एस. जयशंकर ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी और इजरायली पीएम के तीन मूर्ति मार्ग पहुंचने पर हाइफा युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई. ये युद्ध 1918 में लड़ा गया था| उसके बाद तीनमूर्ति पर दोनों देशों के प्रधानंत्री ने विजिटर्स बुक में हस्ताक्षर किए। गौरतलब है कि 15 साल बाद कोई इजरायली प्रधानमंत्री भारत आया है। इससे पहले साल 2003 में इजरायल के तत्कालीन प्रधानमंत्री एरियल शेरोन आए थे। प्रधानमंत्री नेतन्याहू की ये पहली भारत यात्रा है। पिछले साल भारत के प्रधानमंत्री मोदी भी इजराइल गए थे।

ADVT

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात को नेतन्याहू के लिए डिनर का आयोजन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन दिन की इजरायल यात्रा के दौरान भारतीय मूल के इजरायली शेफ ने मोदी के लिए विशेष तौर पर भारतीय पकवान बनाए थे। यह शेफ नेतन्याहू का भी पसंदीदा शेफ है।

भारत यात्रा के दौरान मोदी को 70 लाख रुपए का ये गिफ्ट देंगे नेतन्याहू

नेतन्याहू की पहली आधिकारिक बैठक विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से होगी। इसके अलावा वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी आधिकारिक बैठक करेंगे। मंगलवार को नेतन्याहू अपनी पत्नी के साथ ताजमहल के दीदार करने आगरा के लिए उड़ान भरेंगे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ रहेंगे। इस दौरे के दौरान नेतन्याहू गुजरात और मुंबई की भी यात्रा करेंगे।

इस दौरान नेतन्याहू नई दिल्ली में आयोजित भू-राजनीतिक सम्मेलन सालाना ‘रायसीना वार्ता’ में भी शामिल होंगे। यह समारोह हर साल दिल्ली में आयोजित किया जाता है, इसमें वैश्विक राजनीति के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की जाती है। नेतन्याहू के एक कारोबारी शिष्टामंडल भी भारत आ रहा है। इस दौरान वे भारत-इजराइल सीईओ की बैठक को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वे 19 जनवरी को मुंबई से इजरायल के लिए रवाना हो जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here