नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर पहुंचे राहुल गांधी

0
231

राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी दफ्तर पहुंच चुके हैं। राहुल गांधी से तीन अफसर पूछताछ करेंगे। उनका ये बयान PMLA के सेक्शन 50 के तहत दर्ज किया जाएगा।

ADVT

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी दफ्तर पहुंचे राहुल के साथ प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं। कार्यकर्ताओं को करीब एक किलोमीटर दूर से ही रोकने के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। ईडी मुख्यालय के समीप जो कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है।

राहुल गांधी से पूछताछ के लिए तीन अफसरों है। सवालों को सुपरवाइज डिप्टी डायरेक्टर रैंक के अफसर द्वारा किया जायेगा। प्रदर्शन करने वाले कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है। इस बीच रणदीप सुरजेवाला सहित कांग्रेस नेता रजनी पाटिल, अखिलेश प्रसाद सिंह, एल हनुमंतैया और थिरुनावुक्‍करसर सु. को हिरासत में लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here