नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला युसुफज़ई ने सोशल मीडिया पर अपने निकाह की तस्वीरें शेयर की हैं। मलाला शादी के बंधन में मंगलवार को बंध गई।
मलाला के शौहर का नाम असर है। मलाला ने अपने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर करते हुए बताया है कि आज का दिन मेरे जीवन में एक अनमोल दिन है। असर और मैंने जीवन के लिए भागीदार बनने के लिए शादी के बंधन में बंध गए। हमने बर्मिंघम में अपने परिवारों के साथ घर पर एक छोटा निकाह समारोह मनाया। कृपया हमें अपनी प्रार्थना भेजें। हम आगे की यात्रा के लिए एक साथ चलने के लिए उत्साहित हैं।


















