नोरा फतेही के नए गाने ‘डर्टी लिटिल सीक्रेट’ का टीजर रिलीज

0
135

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही के नए गाने ‘डर्टी लिटिल सीक्रेट’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है।

ADVT

नोरा फतेही ने अपने नए म्यूजिक वीडियो डर्टी लिटिल सीक्रेट का टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर में उनके कई अलग-अलग बेहद बोल्ड लुक देखने को मिलते हैं। टीजर के बीच में नोरा के डांस स्टेप्स की झलक देखने को मिलती है।इस टीजर में नोरा के एक से बढ़कर एक अवतार देखने को मिल रहे हैं। टीजर की शुरूआत में नोरा रेड कलर के डीप नेक गाउन में नजर आती हैं। इसके बाद उनके कई अलग-अलग बेहद बोल्ड लुक देखने को मिलते हैं।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘डर्टी लिटिल सीक्रेट’ गाने का टीजर शेयर करते हुए नोरा फतेही ने कैप्शन में गाने के रिलीज डेट की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ‘डर्टी लिटिल सीक्रेट टीजर, म्यूजिक वीडियो 7 जून को मेरे यूट्यूब चैनल पर आएगा…सेव द डेट।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here