न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न को लेकर आई बड़ी खबर

0
199

वेलिंगटन,  न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने शनिवार को कहा कि वह कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हैं।

ADVT

सुश्री अर्डर्न ने आज सुबह सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में कहा, “सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के बावजूद दुर्भाग्य से मैं अपने परिवार के बाकी सदस्यों में शामिल हो गयी और कोविड -19 से ग्रसित पायी गयी।” सुश्री अर्डर्न रविवार से अपने परिवार के साथ घर पर आइसोलेट है। सुश्री अर्डर्न ने अपने मंगेतर क्लार्क गेफोर्ड ने कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया था।

उन्होंने कहा, “हम रविवार से ही अलग-थलग हैं, जब श्री क्लार्क पहली बार कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। नेव (सुश्री अर्डर्न की बेटी) बुधवार को कोविड-19 से ग्रसित पायी गयी थी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here