पंजाब में पहली जुलाई से 300 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी

0
278

आम आदमी पार्टी को पंजाब में सरकार बनाए एक महीना पूरा हो गया है। इस अवसर पर सीएम भगवंत मान ने बड़ा ऐलान किया है। पहली जुलाई से पंजाब में हर घर को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने की घोषणा की गई है।

ADVT

पंजाब की प्रदेश सरकार ने अपने 30 दिन के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। हालांकि मुफ्त बिजली के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री भगवंत मान की और से कोई बयान नहीं आया है। अखबारों द्वारा विज्ञापनों के जरिए मुफ्त बिजली की घोषणा की गई है। इससे पहले भगवंत मान ने बताया था कि वो 16 अप्रैल को बड़ा ऐलान करेंगे।

बिजली विभाग के अधिकारियों ने फ्री ब‍िजली देने के मामले में सरकार को फीडबैक भी द‍िया है। इसके तहत पंजाब सरकार को 5,000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री भगवंत मान करीब 800 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे। अब सहायक लाइनमैन, लेखा अधिकारी, यूडीसी, एलडीसी, एसडीओ, जेई को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। चुनाव से पहले पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा चयन प्रक्रिया पूरी हो गई थी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। चर्चा के बाद भगवंत मान ने कहा था कि बहुत जल्द एक अच्छी ख़बर देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here