‘पठान’ को भारत की सबसे बड़ी इवेंट फिल्म बनाना चाहते हैं सिद्धार्थ

0
120

मुंबई : निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ‘पठान’ को भारत की सबसे बड़ी इवेंट फिल्म बनाना चाहते हैं। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की इस एक्शन फिल्म का स्पेन शेड्यूल पूरा हुआ है। इस बारे में सिद्धार्थ आनंद का कहना है कि पठान का स्पेन शेड्यूल बेहद शानदार रहा जिसे लेकर सभी रोमांचित हैं। फिल्म में शाहरुख खान के साथ जॉन अब्राहम और दीपिका भी हैं।

ADVT

स्पेन के शानदार शेड्यूल को सिद्धार्थ पूरे प्रोडक्शन के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं। यहाँ दीपिका और शाहरुख़ के एक गाने की शूटिंग हुई है। सोसिअल मीडिया पर ये तस्वीरें जमकर वायरल हुईं थीं।

निर्देशक सिद्धार्थ आनंद इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित और रोमांचित हैं। उनका मानना है कि पठान को भारत की सबसे बड़ी इवेंट फिल्म होगी। ‘पठान’ 25 जनवरी 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here