पत्नियों को परेशान करना पढ़ सकता है महंगा

0
320

व्यक्ति का अब अपनी पत्नी का शोषण करना या उसे परेशान करना भारी पड़ सकता है। जी हां अब अगर किसी भी एनआरआई पति ने अपनी पत्नी को परेशान किया तो उनका पासपोर्ट कैंसिल हो सकता है।

ADVT

बीते कई दिनों में विदेश मंत्रालय को ऐसी कई शिकायतें मिली हैं जिसमें एनआरआई पति द्वारा उनकी पत्नियों को परेशान किया जा रहा है उनका शोषण किया जा रहा है या उनके साथ घरेलू हिंसा की जा रही है। पत्नियों द्वारा मिली इन शिकायतों के बाद मंत्रालय विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस मामले पर संज्ञान लिया है। MEA ने जांच के लिए दो गठन बनाए हैं जो इन मामलों की जांच करेगा।

पैनल का मनना है कि अगर घरेलू हिंसा, पत्नी को परेशान करना, दहेज के लिए शोषण करना जैसा कोई भी मामला सामने आता है तो पति को कानूनी कार्रवाई के लिए देश वापस लाया जाएगा। वहीं केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय (डब्ल्यूसीडी) जो इस मुद्दे पर MEA के साथ है, ने कहा है कि सरकार हमारी सिफारिशों को स्वीकार कर सकती है।

मंत्रालय का कहना है कि खुद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और डब्ल्यूसीडी मंत्री मेनका गांधी भी इस मुद्दे को उठा चुकी हैं और इस मुद्दे को हल करने की बात कह चुकी हैं। बता दें कि पत्नियों के न्याय दिलाने के लिए इस मामले में नौ लोगों के पैनल का गठन किया गया है। इस पैनल के हेड रिटायर्ड जज अरविंद कुमार होंगे जो की पंजाब स्टेट कमिश्नर फॉर एनआरआई के चेयर भी रह चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here