पत्नी और बेटे के साथ थाने पहुंचे आजम खान, एसआईटी कर रही पूछताछ

0
202

लखनऊ| समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं. आजम खान अपनी पत्नी तंजीन फातिमा और विधायक बेटे अब्दुल्लाह आजम के साथ बयान दर्ज कराने पहुंचे हैं. रामपुर के महिला थाने में एसआईटी आजम खान से पूछताछ कर रही है. जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े कई मामलों में उनसे पूछताछ हो रही है.

ADVT

इससे पहले सपा नेता आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली थी. बुधवार को हाईकोर्ट ने मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े सभी भूमि मामलों पर अगले आदेश तक आजम खान के खिलाफ एफआईआर पर रोक लगा दी थी.

अदालत ने रामपुर के अजीमनगर थाने में किसानों द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी. इसके अलावा अदालत ने पूर्व सांसद जयाप्रदा को भी नोटिस जारी किया है और यूपी सरकार व अन्य विपक्षियों से भी जवाब मांगा है. अब इस मामले की सुनवाई 24 अक्टूबर को होगी.

जस्टिस मनोज मिश्र और जस्टिस मंजू रानी चौहान की बेंच ने आजम खान की याचिका पर सुनवाई की थी. आजम खान के खिलाफ 29 मामले दर्ज हैं. हाल ही में आजम खान के घर पर उनके खिलाफ जमीन हड़पने समेत तमाम मामलों से जुड़े कोर्ट के नोटिस चिपकाए गए थे.

एडवोकेट कमरुल हसन सिद्दीकी और सफदर काजमी ने बताया कि मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की जमीन को लेकर किसानों को लोकसभा चुनाव में बीजेपी की प्रत्याशी रहीं जयाप्रदा ने उकसाकर एफआईआर दर्ज कराई थी. आजम खान के खिलाफ राजनीतिक द्वेष के चलते 29 एफआईआर दर्ज कराई गई हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here