पनामा में नाइट क्लब में गोलीबारी, पांच की मौत, छह घायल

0
136

पनामा सिटी  पनामा सिटी स्थित एक नाइट क्लब में गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गयी तथा छह अन्य लोग घायल हुए हैं।

ADVT

पनामा के पुलिस आयुक्त रिकॉर्टे डी ला एस्पाडा ने ट्वीट कर कहा, “एस्पासियो पनामा नाइट क्लब में आज सुबह दुर्भाग्यपूर्ण घटना में पांच लोग मारे गए और छह अन्य घायल हो गए। यह घटना आपराधिक गिरोहों के बीच टकराव के कारण घटित हुयी। ”

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है तथा एक कार और गोलीबार में इस्तेमाल किये गए हथियारों को जब्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here