पहली बार बेटी के साथ घूमने निकलीं प्रियंका

0
181

बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार अपनी बेटी मालती के साथ मस्ती भरा दिन बिताया, जिसकी एक झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की।

ADVT

प्रियंका चोपड़ा ने अपने वेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वह अपनी बेटी मालती के साथ प्रकृति के खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा को अपनी बेस्ट फ्रेंड के साथ देखा जा सकता है जो अपने बच्चे को गोद में लिए हुए है।

फोटो में प्रियंका चोपड़ा सफेद दिल वाले इमोजी से अपनी बेटी का चेहरा छिपा दिया है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी दोस्त को टैग करते हुए अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “हम 22 साल से दोस्त हैं और अब हम अपने बच्चों के साथ हैं।” एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में अपने दोस्त के लिए अपने प्यार का इजहार भी किया।

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोंस ने इसी साल जनवरी में सरोगेसी के जरिए अपनी के आने की खबर दी थी।
प्रियंका और निक ने अपनी बेटी का नाम ‘मालती मेरी चोपड़ा जोन्स’ रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here