पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे आज,

0
148

वनडे सीरीज के मैच पहले रावलपिंडी में खेले जाने थे। लेकिन, पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता और इमरान खान की इस्लामाबाद में प्रस्तावित रैली को देखते हुए PCB ने सीरीज को मुल्तान में शिफ्ट कर दिया था।

ADVT

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज (Pakistan vs West Indies) के बीच तीन मैचों की रिशेड्यूल वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। मुल्तान में 14 साल बाद क्रिकेट की वापसी हो रही है। इस स्टेडियम में पिछला इंटरनेशनल मैच अप्रैल 2008 में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला गया था। वेस्टइंडीज ने 1991 के बाद से पाकिस्तान के खिलाफ एक भी वनडे सीरीज नहीं जीती है और ऐसे में उसकी कोशिश 31 साल बाद इस सूखे को समाप्त करने की होगी। ये सीरीज पिछले साल दिसंबर का ही हिस्सा है, जिसे पूरा नहीं किया गया था। पाकिस्तान ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज का 3-0 से सूपड़ा साफ किया था। और अब उसकी नजरें एक और सीरीज पर लगी हुई है।

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच यह सीरीज आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप सुपर लीग (icc world cup super league) का हिस्सा है। वनडे सीरीज के मैच पहले रावलपिंडी में खेले जाने थे। लेकिन, पाकिस्तान में राजनीतिक अस्थिरता और इमरान खान की इस्लामाबाद में प्रस्तावित रैली को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सीरीज को मुल्तान में शिफ्ट कर दिया था और अब तीनों मुकाबले यहीं खेले जाएंगे। आइये, आपको बताते हैं आप PAK बनाम WI के बीच होने वाले पहले वनडे मुकाबले का लाइव कब, कहां और कैसे देख सकते हैं। 

पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला कब खेला जाएगा?

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार (8 जून) को खेला जाएगा।

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला कहां खेला जाएगा?

पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मुकाबला कब शुरू होगा?

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे की सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 4.30 बजे से खेला जाएगा।

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे का लाइव प्रसारण (Pakistan vs West Indies 1st ODI Live Telecast) कहां देखें?

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच मुल्तान में खेले जाने वाले पहले वनडे मैच भारत में सोनी स्पोर्ट्स पर टेलिकास्ट होगा। वहीं, पाकिस्तान में इस मुकाबले का लाइव प्रसारण ASports और PTV Sports पर होगा। वेस्टइंडीज में फैंस Flow Sports पर इस मैच को लाइव देख सकते हैं।

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैच की सीरीज के पहले वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग Live Streaming) कहां देखें?

पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप (Sony Liv App) पर देख सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here