पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को अस्पताल से छुट्टी

0
132

वाशिंगटन, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

ADVT

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया के इरविन मेडिकल सेंटर के चिकित्सा निदेशक अल्पेश अमीन ने यह जानकारी दी है।

पूर्व राष्ट्रपति के प्रवक्ता एंजेल यूरेना ने ट्विटर पर श्री अमीन के हवाले से जानकारी दी, “ श्री क्लिंटन को आज यूसी इरविन मेडिकल सेंटर से छुट्टी मिल गई।”

श्री क्लिंटन को सेप्सिस से पीड़ित होने के कारण मंगलवार को कैलिफोर्निया के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। श्री क्लिंटन की इस स्थिति का संबंध कोविड-19 संक्रमण से नहीं हैं। सेप्सिस किसी संक्रमण के कारण हाने वाली एक गंभीर स्थिति है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here