पैनोरामा स्टूडियोज के बैनर तले तीसरी बार काम करेंगे विद्युत जामवाल

0
105

मुंबई, 28 अक्टूबर  बॉलीवुड के माचो हीरो विद्युत जामवाल पैनोरामा स्टूडियोज बैनर तले तीसरी बार काम करेंगे।

ADVT

खुदा हाफ़िज़ और बहुप्रतीक्षित फिल्म खुदा हाफीज चैप्टर II अग्नि परीक्षा के बाद पैनोरामा स्टूडियोज और विद्युत जामवाल तीसरी बार एक साथ आने के लिए तैयार हैं।

विद्युत जामवाल ने कहा, “एक जैसी विचारधारा रखने वाले लोगों के साथ काम करने में मज़ा आता है। दर्शक आश्चर्यचकित होने के लिए तैयार रहें।”

पैनोरामा स्टूडियोज के संस्थापक और एमडी, कुमार मंगत पाठक ने कहा, “विद्युत जामवाल के साथ पिछली दो फिल्मों का अनुभव बहुत ही धमाकेदार रहा है। एक (खुदा हाफिज) जिसे ओटीटी पर अभूतपूर्व व्यूज़ मिले और दूसरी (खुदा हाफिज चैप्टर II अग्नि परीक्षा) जिसकी रिलीज से पहले ही लोगों में काफी उत्सुकता है। तीसरी बार एक्शन स्टार विद्युत जामवाल के साथ एक खास फिल्म के लिए जुड़कर बेहद खुशी हो रही है। यह एक ऐसी कहानी है जो लोगों को सिनेमाघरों तक खींचकर लाएगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here