प्रयागराज में माघी पूर्णिमा स्नान परआज रात बदले रास्ते

0
144

प्रयागराज : यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं और स्नानार्थियों के लिए माघी पूर्णिमा स्नान पर्व के अवसर पर रास्तों में बदलाव किये गए हैं। इन बदलाव के तहत डायवर्जन लागू किया गया है।प्रयागराज में भारी कॉमर्शियल वाहनों का अंतर्जनपदीय डायवर्जन 15 फरवरी की रात नौ बजे से 17 फरवरी तक रहेगा। जनपद के अंदर नो एंट्री प्वाइंट पर 15 फरवरी की रात से 17 फरवरी तक प्रवेश नहीं मिलेगा। इस दौरान पास वाले वाहनों को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। सरकारी वाहनों को छोड़कर माघ मेला के अंदर भी किसी अन्य वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। स्नान पर्व के दिन अक्षयवट दर्शन के लिए बंद रहेगा। माघ मेला में श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग का इंतजाम किया गया है।

ADVT

लखनऊ, कानपुर, प्रतापगढ़ और रीवा की ओर जाने वाले कल्पवासी पांटून पुल नंबर चार से गंगा भवन तिराहा से दारागंज होते हुए मेला क्षेत्र से वापस जा सकेंगे। वाराणसी, जौनपुर की तरफ जाने वाले कल्पवासी काली सड़क से टीकरमाफी होते हुए मेला क्षेत्र से निकल सकेंगे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ नो एंट्री प्वाइंट में बम्हरौली पुलिस चौकी, सहसों चौराहा, हबूसा मोड़, सोरांव बाईपास, नवाबगंज बाईपास, फाफामऊ, टीपी नगर तिराहा, रामपुर चौराहा और घूरपुर थाने के पास से डायवर्जन लागू किया गया है। प्रयागराज आने वाले कॉमर्शियल वाहनों को रीवा मार्ग से घूरपुर से गौहनिया डायवर्ट किया जाएगा।

मिर्जापुर मार्ग से प्रयागराज जाने वाले कॉमर्शियल वाहनों को रामपुर तिराहा, औद्योगिक क्षेत्र से प्रतिबंधित किया जाएगा। वाराणसी मार्ग से प्रयागराज आने वाले कॉमर्शियल वाहनों को हबूसा तिराहा से प्रतिबंधित किया जाएगा। जौनपुर से प्रयागराज जाने वाली गाड़ियों को सोरांव बाईपास से डायवर्ट किया जाएगा। प्रतापगढ़ मार्ग से आने वाले कॉमर्शियल वाहनों और लखनऊ से आने वाले कॉमर्शियल वाहनों को नवाबगंज बाईपास से प्रतिबंधित किया जाएगा।

लखनऊ, कानपुर, प्रतापगढ़ और रीवा की ओर जाने वाले कल्पवासी पांटून पुल नंबर चार से गंगा भवन तिराहा से दारागंज होते हुए मेला क्षेत्र से वापस जा सकेंगे। इसके अलावा वाराणसी, जौनपुर की तरफ जाने वाले कल्पवासी काली सड़क से टीकरमाफी होते हुए मेला क्षेत्र से निकल सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here