प्रियंका की हिम्मत देखकर डर गए है किसानों को कुचलने वाले: राहुल

0
145

नयी दिल्ली  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहिन तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के लखीमपुर जाते हुए सीतापुर में हिरासत में लिए जाने पर उनका ढाढ़स बांधते हुए आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार उनके हौसले को देखकर भयभीत हो गई है।

ADVT

श्री गांधी ने कहा कि यह न्याय की लड़ाई है और इसमें हम देश के किसानों के साथ हैं। लखीमपुर में कल जो घटना हुई वह किसानों का नरसंहार है। इस घटना में आठ किसानों को गाड़ी से कुचल कर मारा गया है।

श्री गांधी ने ट्वीट किया, “प्रियंका, मैं जानता हूँ तुम पीछे नहीं हटोगी तुम्हारी हिम्मत से वे डर गए हैं। न्याय की इस अहिंसक लड़ाई में हम देश के अन्नदाता को जिता कर रहेंगे। लखीमपुर किसान नरसंहार।”

श्रीमती वाड्रा ने कहा, “भाजपा सरकार किसानों को कुचलने की राजनीति कर रही है, किसानों को खत्म करने की राजनीति कर रही है।”

उन्होंने लखनऊ में कहा कि वह पीड़ित परिजनों से मिलने लखीमपुर जा रही है। बाद में पुलिस ने उन्हें सीतापुर के हरगांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके साथ लखीमपुर जा रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद और पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी को भी हिरासत में लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here