प्रिय साइना, मैं अपने मजाक के लिए माफी मांगता हूं’,

0
126

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ ने बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के लिए की गई विवादित टिप्पणी को लेकर माफी मांग ली है। बीते दिनों साइना नेहवाल ने पंजाब के बठिंडा में एक फ्लाईओवर पर पीएम मोदी के काफिले को कुछ 20 मिनट के लिए रोके जाने पर ट्विटर के जरिए चिंता जताई थी क्योंकि पिछले सप्ताह किसानों का विरोध करके सड़क को अवरुद्ध कर दिया गया था।

ADVT

इसपर साइना नेहवाल की चुटकी लेते हुए सिद्धार्थ विवादित ट्वीट किया था। अब रंग दे बसंती अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए साइना नेहवाल से माफी मांगी है। सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर माफीनामा शेयर किया है। इस माफीनामे में उन्होंने बैडमिंटन खिलाड़ी से अपने खराब मजाक के लिए माफी मांगी है।

सिद्धार्थ ने अपने माफीनामे में लिखा, ‘प्रिय साइना, मैं अपने भद्दे मजाक के लिए आपसे माफी मांगना चाहता हूं, जो मैंने कुछ दिन पहले आपके ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा था। मैं आपसे कई बातों पर असहमत हो सकता हूं। लेकिन मेरी निराशा या आपका ट्वीट पढ़ने के बाद आया गुस्सा, मेरे लहजे और शब्दों को सही नहीं ठहरा सकता। अगर एक मजाक को समझाने की जरूरत पड़े, तो वह मजाक भी नहीं होता है। इसलिए मैं अपने मजाक के लिए माफी मांगता हूं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here