फाइटर के लिए हॉलीवुड के स्टंटमैन से ट्रेनिंग लेंगे ऋतिक

0
123

मुंबई,बॉलीवुड के माचो हीरो ऋतिक रौशन अपनी आने वाली फिल्म फाइटर के लिये हॉलीवुड के स्टंटमैन से ट्रेनिंग लेंगे।

ADVT

ऋतिक रौशन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म फाइटर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण की भी अहम भूमिका होगी। बताया जा रहा है कि ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स के लिए हॉलीवुड स्टंटमैन उन्हें ट्रेंड करेंगे। फिल्म में एक्शन सीन्स को हॉलीवुड के स्टंटमैन कोरियोग्राफ करेंगे और इसके लिए दोनों की कड़ी ट्रेनिंग भी होगी।इस फिल्म की शूटिंग जून, 2022 से शुरू हो सकती है।

गौरतलब है कि फाइटर भारत की पहली एरियल एक्शन फ्रैंचाइजी फिल्म है। इस फिल्म में ऋतिक रौशन और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण लीड किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में ऋतिक रौशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here