फिर एक होंगे उर्वा हुसैन और फरहान सईद

0
215

पाकिस्तानी युवा गायक और एक्टर फरहान सईद और अभिनेत्री और मॉडल उर्वा हुसैन ने लंबे समय तक अलग रहने के बाद फिर से एक साथ रहने का फैसला किया है।

ADVT

उर्वा हुसैन और फरहान सईद के अलग होने की खबर से लाखों दिल टूट गए थे। इस जोड़ी के अलग होने पर बेशुमार फैंस इस खबर पर नाखुश थे। वहीं दूसरी ओर हाल ही में आई नई अफवाहों ने सभी को खुश कर दिया है।

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फरहान सईद और उर्वा हुसैन अब अलगाव की जिंदगी नहीं जीएंगे, यह कपल अब शादीशुदा जिंदगी में वापस आ गया है। सूत्र दावा कर रहे हैं कि यह जोड़ी बहुत जल्द फिर से एक साथ दिखाई देगी।

बता दें कि फरहान सईद और उर्व हुसैन हाल ही में एक्ट्रेस ज़ारा नूर अब्बास की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे। सूत्रों के मुताबिक, ज़ारा नूर अब्बास के जन्मदिन पर यह जोड़ी एक साथ खुश और संतुष्ट नजर आई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here