फुमियो किशिदा ने जीता जापान की सत्तारूढ़ पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव

0
126

टोक्यो  जापान के पूर्व विदेश मंत्री फुमियो किशिदा ने बुधवार को जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में जीत हासिल कर ली।

ADVT

श्री किशिदा ने 257 वोट हासिल करके अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तारो कोनो पर जीत हासिल की। श्री कोनो को महज 170 वोट मिले। जापान में इस बार सत्तारूढ़ पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इस चुनाव में जीत हासिल करने वाले का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय है।

जापान में एलडीपी के नेतृत्व वाले गठबंधन को संसद के दोनों सदनों में बहुमत हासिल है लिहाजा पार्टी के नये अध्यक्ष का चार अक्टूबर को होने वाले विशेष सत्र में प्रधानमंत्री चुना जाना लगभग निश्चित है। वह मौजूदा प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा की जगह पद संभालेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here