बच्चे के सामने मारी थी गोलियां, पति ने कबूल कर लिया पत्नी की हत्या का जुर्म : पुलिस

0
244

नई दिल्ली: कार में बच्चे की मौजूदगी में गोली चलाकर मार दी गई महिला के पति ने अपना अपराध कबूल कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी पंकज मेहरा ने किसी अन्य महिला से छिपकर शादी कर ली है, और वह उसी के साथ रहना चाहता था. 34-वर्षीय प्रिया मेहरा को बुधवार सुबह चेहरे और सिर में गोली मारी गई थी. गोली मारे जाने की वारदात के वक्त पति पंकज मेहरा तथा उनका एक वर्ष का बेटा भी कार में ही मौजूद थे.

ADVT

शुरू में पंकज ने पुलिस को बताया था कि उसने किसी मनी-लेंडर से 40 लाख रुपये का कर्ज़ ले रखा था, और वह उसे रकम नहीं चुकाने की स्थिति में हिंसा की धमकियां दे रहा था. पंकज का दावा था कि गोलीबारी की वारदात उसी कर्ज़े का नतीजा थी.

पंकज मेहरा ने बताया था कि तड़के 4:15 बजे एक अन्य कार में आए चार लोगों ने उसकी पत्नी को गोली मारी. पंकज के मुताबिक, हमलावरों ने उनकी कार को ओवरटेक कर उनका रास्ता रोका और गन की मदद से उनकी कार का एक शीशा तोड़ दिया. पंकज ने दावा किया था कि उसने हमलावरों को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने गोलियां चला दीं, जिनसे वह बच गया, लेकिन दो गोलियां उसकी पत्नी को जा लगीं.

पंकज मेहरा के भतीजे अंकित मेहरा ने समाचार एजेंसी IANS को बताया, “इसके बाद उनकी गन अटक गई, और नहीं चली…” पंकज ने बताया था कि जब इसके बाद हमलावर दूसरी गन निकालने की कोशिश कर रहे थे, वह किसी तरह कार को स्टार्ट करने में कामयाब हो गया, और वहां से भाग निकला, और पुलिस को फोन कर अस्पताल जाने की सूचना दी

पंकज के परिवार का दावा है कि अस्पताल पहुंचने तक प्रिया जीवित थी. पंकज की बहन सबीना ने IANS को बताया, “वह अपनी पलकें झपका रही थीं…” प्रिया की मौत अस्पताल पहुंचने के आधे घंटे बाद हुई थी.

बताया गया है कि पंकज मेहरा ने पिछले साल उत्तरी दिल्ली में एक रेस्तरां खोला ता, लेकिन भारी नुकसान के बाद उसे बंद करना पड़ा था. पुलिस का कहना है कि वह अपनी पत्नी की हत्या के पीछे इसी घटना को उद्देश्य के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहा था. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मिलिंद डंबरे ने बताया, “पंकज ने प्रिया से शादीशुदा होने के बावजूद एक अन्य महिला से शादी कर रखी थी… अपनी दूसरी पत्नी की तरफ उसका झुकाव ज़्यादा था, और इसीलिए उसने प्रिया को रास्ते से हटाने के बारे में सोचा…”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here