बलिया में नाबालिग के साथ दुष्कर्म

0
116

बलिया 8 अक्टूबर  उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।
पुलिस के अनुसार हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा सात में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को अकेली देखकर पड़ोस का एक युवक घर में घुस गया और लड़की के साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर पड़ोसी दौड़े लेकिन युवक भाग गया। घरवालों ने युवक के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। युवक अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही लड़की के बयान के बाद महिला पुलिस के संरक्षण में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

ADVT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here