बस्ती में सरयू के तेवर नरम,कटान का खतरा बरकरार

0
117

बस्ती 23 सितम्बर उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले मे सरयू नदी का जल स्तर घटाव की ओर है लेकिन नदी से कटान का खतरा बना हुआ है।
केन्द्रीय जल आयोग के सूत्रों ने वृहस्पतिवार को बताया कि जिले मे सरयू नदी का जल स्तर घट रहा है। नदी का जल स्तर वर्तमान समय मे नदी जल स्तर खतरे के निशान से 16 सेमी ऊपर है लेकिन नदी का जल स्तर घटाव की ओर है। नदी सभी तटबन्धो पर दबाव बनाये हुए है।भरथापुर, कल्यानपुर, पड़ाव, चानपुर के साथ-साथ संदलपुर गांव के अस्तित्व के लिए सरयू नदी खतरा बनी हुई है।
उपजिलाधिकारी सुखबीर सिंह ने बताया कि नदी का जलस्तर घट रहा है कहीं-कहीं कटान हो रही है, जिसे रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं बाढ़ खण्ड विभाग द्वारा बाढ़ क्षेत्रो मे लगातार निगरानी किया जा रहा है,स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैम्प लगवा कर लोगों मे दवा भी बांटा जा रहा है।

ADVT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here