बाकू शूटिंग विश्व कप में अंजुम ने हासिल किया रजत पदक

0
149

भारतीय निशानेबाज अंजुम मोदगिल ने आईएसएसएफ विश्व कप में महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में रजत पदक हासिल किया है। ये प्रतियोगिता अजरबैजान के बाकू में हो रही है। अंजुम की इस कामयाबी से भारत पदक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।

ADVT

स्वर्ण पदक के मैच में अंजुम मोदगिल डेनमार्क की रिक्के मेंग इब्सेन से 12-16 से पिछड़ गईं। विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता अंजुम ने बृहस्पतिवार को 600 में से 587 के स्कोर के साथ 60 निशानेबाजों में चौथे स्थान पर रहते हुए शीर्ष आठ रैंकिंग राउंड के लिए क्वालीफाई किया था। शुक्रवार को उन्होंने ये तमग़ा हासिल किया। यह विश्व कप में अंजुम का दूसरा व्यक्तिगत रजत पदक है।

पुरुषों की भारतीय टीम में स्वप्निल, दीपक कुमार और गोल्डी गुर्जर ने ‘3पी’ टीम प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। भारतीय तिकड़ी क्वालिफाइंग के दो चरण में शानदार प्रदर्शन कर फाइनल में पहुंची लेकिन क्रोएशिया ने उसे 7-17 से परास्त कर दिया। इस टूर्नामेंट में भारत के पास अब एक स्वर्ण और तीन रजत पदक हैं और वह कोरिया और सर्बिया के बाद तीसरे स्थान पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here