बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 2 बच्चों सहित तीन मौत

0
115

भिंड, मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मालनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नौनेरा के समीप बारातियों को लेकर जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली के पलट जाने से दो बच्चे सहित तीन लोगों की मृत्यु हो गयी और तीन अन्य घायल हो गए, जिन्हें ग्वालियर ले जाया गया है।

ADVT

पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने आज यहां बताया कि जिले के पावई थाना क्षेत्र के रिदौली गांव से एक बारात नौरेरा गई थी। कल रात्रि बारातियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जा रही थी कि नौनेरा और बाराहेट के बीच अचानक पलट गयी, जिससे ट्रैक्टर में बैठे बाराती नहर में गिर गए।

दुर्घटना में 2 बच्चों और एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गयी और तीन अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें ग्वालियर ले जाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here