बिग बॉस से नाराज़ राखी बोलीं – ‘मैं कोई टिशू पेपर नहीं हूं’

0
129

एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत ने बिग बॉस हॉउस में दाखिले के साथ ही टीआरपी को ऊँचाई पर ला दिया था। उससे पहले मेकर्स गिरती टीआरपी से परेशान थे। सीजन 15 के फिनाले में कुछ ही दिन बचे हैं उससे पहले राखी शो से बाहर हो चुकी हैं।

ADVT

राखी अपने बाहर किये जाने की बात पर पैपराजी के सामने रोपड़ीं और बोलीं कि वह कोई टिशू पेपर नहीं हैं कि शो में इस्तेमाल किया और फेंक दिया।

राखी सावंत के जिम के बाहर मीडिया के लोग पहुंचे थे। उनसे बात करते हुए राखी कहती हैं- ‘इसका मतलब ये है कि बिग बॉस अगर आप हर साल मुझे बुलाएंगे तो आप सिर्फ मुझे टिश्यू की तरह इस्तेमाल करेंगे। मैं टिशू पेपर नहीं हूं बिग बॉस। मैं जीती जागती इंसान हूं। एंटरटेनमेंट के लिए, जब तक संतरे में जूस है, आप निचोड़ लेंगे फिर छिलका फेंक देंगे।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here