बिरला कर्नाटक के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे

0
110

नयी दिल्ली,23 सितंबर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शुक्रवार को अपराह्न 2.30 बजे बेंगलुरु में कर्नाटक विधानसभा के एसेम्बली हॉल में कर्नाटक विधानमंडल के दोनों सदनों के सदस्यों को संबोधित करेंगे।

ADVT

श्री बिरला 24 सितम्बर को कर्नाटक के दोनों सदनों के सदस्यों के संयुक्त सत्र को ‘लोकतंत्र-लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा’ विषय पर अपने विचार रखेंगे।

इस अवसर पर कर्नाटक विधान परिषद के सभापति बसवराज होराट्टी, कर्नाटक विधान सभा के अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी; मंत्री, संसद सदस्य, विधान परिषद और विधान सभा के सदस्य तथा अन्य विशिष्टजन उपस्थित रहेंगे।

श्री बिरला पहली बार किसी विधानमंडल के दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। वह 25 सितंबर को सुबह 11.00 बजे विधान सौध, बेंगलुरु के कॉन्फ्रेंस हॉल में मीडिया से मुलाकात करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here